फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज़ (खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि आधारित उद्योग परियोजनाएं) 3rd Edition
Download Page as PDF
फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज़ (खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि आधारित उद्योग परियोजनाएं) 3rd Edition Best Seller New > Best Margin Coming Soon

Author:

Ajay Kumar Gupta

ISBN:

978-81-950755-9-1

Code:

NI318

Format:

paperback

Price (₹):

₹1499

Price (US$):

$0

Publisher:

2

Usually Ships within:

5

Buy Now Add to Cart

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ प्रचुर मात्रा में फल, सब्जियाँ, अनाज, दुग्ध एवं अन्य कृषि-आधारित कच्चा माल उपलब्ध है। इन संसाधनों का अधिकतम मूल्य संवर्धन करने में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह उद्योग न केवल कृषि और उद्योग के बीच एक मजबूत सेतु बनाता है, बल्कि रोजगार सृजन, ग्रामीण विकास, किसानों की आय वृद्धि और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में भी अहम योगदान देता है। सरकार द्वारा मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, पीएम-एफएमई, स्टार्ट-अप इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे भविष्य में इसकी संभावनाएँ और भी व्यापक हो जाती हैं

वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, शहरीकरण, कार्यशील परिवारों की बढ़ती संख्या और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ने प्रोसेस्ड, पैकेज्ड और रेडी-टू-ईट खाद्य उत्पादों की माँग को तेज़ी से बढ़ाया है। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय खाद्य उत्पादों की अच्छी माँग है। गुणवत्ता, सुरक्षित पैकेजिंग और वैल्यू-एडेड उत्पादों के कारण निर्यात के नए अवसर खुल रहे हैं। यह स्थिति फूड प्रोसेसिंग को एक स्थायी और लाभकारी व्यवसाय क्षेत्र के रूप में स्थापित करती है।

इसमें कुल 41 चयनित फूड प्रोसेसिंग व्यवसायों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है, जिनमें फल-सब्ज़ी आधारित उत्पाद, अनाज एवं डेयरी प्रोसेसिंग, स्नैक्स, बेकरी, मसाले, पेय पदार्थ, न्यूट्रिशनल फूड, पारंपरिक खाद्य उत्पाद तथा एथेनॉल जैसे उभरते उद्योग शामिल हैं।

इस पुस्तक की विशेषता यह है कि प्रत्येक व्यवसाय को MSME और स्टार्ट-अप दृष्टिकोण से समझाया गया है। हर अध्याय में कच्चे माल की उपलब्धता, निर्माण प्रक्रिया, फॉर्मुलेशन, गुणवत्ता मानक, पैकेजिंग एवं लेबलिंग, आवश्यक मशीनरी, बाजार माँग, निर्यात संभावनाएँ और व्यावहारिक निष्कर्ष को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है।

यह पुस्तक उद्यमियों, MSME मालिकों, स्टार्ट-अप संस्थापकों, फूड टेक्नोलॉजिस्ट्स और निवेशकों या फिर जो फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में अपना नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उन सभी के लिए के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगी। यह केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि अवसरों की एक व्यावहारिक हैंडबुक है, जो सही निर्णय लेने, जोखिम समझने और सफल उद्यम की दिशा में आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

Call Us WhatsApp